• Mon. Sep 21st, 2026

केरेडारी–डम्भा बागी सड़क पर भीषण जाम, मरीजों के वाहन से लेकर यात्री बसें घंटों फंसीं

admin's avatar

Byadmin

Aug 3, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

प्रखण्ड केरेडारी के डम्भा बागी केरेडारी टंडवा मुख्य सड़क पर सोमवार को भीषण जाम लग जाने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा हैं । जाम इतना लंबा है कि मरीजों को लेकर जा रहे वाहन, यात्री बसें, स्कूल वाहन तथा अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों और उनके परिजनों को हुई जिन्हें समय पर अस्पताल पहुंचना था। यात्रियों को भी भीषण गर्मी और लंबे इंतजार के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक प्रभावी पहल नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम के कारणों की जांच कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में आम जनता को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *