• Fri. Jul 31st, 2026

रश्मि इलेक्ट्रॉनिक में लाखों की चोरी कांड का खुलासा, साहेबगंज के चार आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2026
crescent ad

 

*चक्रधरपुर*: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 84/2026, दिनांक 25 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था। दुकान संचालक आशीष पाड़िया ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें करीब 44.64 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन एवं लैपटॉप चोरी होने की बात कही गई थी।

 

पुलिस जांच में पता चला कि अपराधियों ने 23-24 जुलाई की रात दुकान के पीछे स्थित वेंटिलेटर को तोड़कर पेड़ के सहारे दुकान में प्रवेश किया था। चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे को क्षतिग्रस्त कर DVR भी निकाल लिया था। इसके बाद दुकान के शटर और ग्रिल का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर फरार हो गए थे।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए साहिबगंज जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में अलाउद्दीन शेख (46), उमर रजा उर्फ सबिर (34), महबूब आलम (26) तथा असराउल अली उर्फ हल (33) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों की सूची, चोरी किए गए मोबाइल कवर, बैंक कवर तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH06H-7510) बरामद की है।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा चोरी गए अन्य सामानों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

छापेमारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) अमित कुमार (चाईबासा), पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चक्रधरपुर अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार (थाना प्रभारी मुफस्सिल), पुलिस अवर निरीक्षक आकाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक मिथुन कुमार (मुफस्सिल थाना), सहायक अवर निरीक्षक बिरबल चौबे, सहायक अवर निरीक्षक गंगाराम पुर्ती (तकनीकी शाखा, चाईबासा) एवं चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *