
सरायकेला:* – शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगर क्षेत्र में लगातार बाधित हो रही पेयजल आपूर्ति और WTP में बार-बार मोटर जलने की समस्या को गंभीर बताते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के सचिव को विस्तृत पत्र भेजा है।
पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले 4 महीनों में WTP की मोटर 3 बार जल चुकी है , जिससे नगरवासियों को बार-बार पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब तकनीकी सर्वे में 90 HP मोटर लगाने की अनुशंसा पहले ही हो चुकी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
*मुख्य मांगें:*
1. *तकनीकी लापरवाही*: मोटर सुरक्षा हेतु रिले, ट्रिपिंग सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देशों का पालन नहीं हुआ। WTP के O&M की प्रभावी निगरानी नहीं हो रही।
2. *बिजली आपूर्ति*: JUSCO से विद्युत संयोजन अथवा JBVNL से *डेडिकेटेड विद्युत लाइन* उपलब्ध कराने की लंबित प्रक्रिया को तत्काल पूरा किया जाए।
3. *उच्चस्तरीय जांच*: मोटर जलने के वास्तविक कारणों की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। *90 HP मोटर एवं सुरक्षा उपकरणों* की स्थापना शीघ्र सुनिश्चित हो।
अध्यक्ष ने कहा कि यदि विभागीय कार्यों, संवेदक की भूमिका या वित्तीय-तकनीकी प्रक्रिया में अनियमितता या मिलीभगत की आशंका है तो उसकी निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से सरकार की छवि प्रभावित होती है।
पत्र की प्रतिलिपि मुख्य अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सरायकेला को भी भेजी गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
