
आदित्यपुर। विगत कुछ वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे सहारा गार्डन सिटी के निवासियों को सोमवार को बड़ी राहत मिली.
जब अपराह्न 3.30 बजे 30 एमएलडी क्षमता वाले सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सहारा गार्डन सिटी में जलापूर्ति का ट्रायल किया गया तथा सोसायटी के लोग इसके गवाह भी बने. स्थानीय लोगों में इतनी उत्सुकता थी कि काफी संख्या में लोग इस ट्रायल को देखने पहुंचे.
ट्रायल से पहले वहां नारियल फोड़कर पूजा_अर्चना भी की गई. और उपस्थित लोगों के बीच लड्डू बांटा गया. उल्लेखनीय है कि सोसायटी में दो फेज है, इसलिए टी लगाकर पानी दोनों तरफ समान रूप से जलापूर्ति की जाएगी.
शशांक कुमार गांगुली और राजीव रंजन ने कहा कि सबों के प्रयास से ऐसा हो पाया है. गांगुली ने जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जी के प्रयास की सराहना की।
जिला उपायुक्त के आदेशानुसार 31 जुलाई तक आदित्यपुर_02 क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी. इस अवसर पर एस के चौधरी, मणि कुमार झा, प्रो राज किशोर प्रसाद, अजीत सिंह, पी जश, राजेश कुमार, आर पी सिंह, पी एन पाण्डेय, सुबेश कुमार सिंह, शंभूनाथ पांडेय, कृष्णा सिंह, अखिलेश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, श्याम चंद्र मिश्रा, महेंद्र महतो, अशोक कुमार,अनीश कुमार झा आदि उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
