• Sun. Jul 26th, 2026

सरायकेला : संवेदना और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण, भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने दुखी परिवारों से की मुलाकात

admin's avatar

Byadmin

Jul 26, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : मानवता और जनसेवा का परिचय देते हुए भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला मंत्री पप्पू वर्मा ने आदरड़ीह गांव पहुंच कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

उप मुखिया हाकुम कुमार के परिवार से भेंट

सबसे पहले श्री वर्मा उप मुखिया एवं भाजपा नीमडीह पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष श्री हाकुम कुमार के आवास पहुंचे।

 

कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में उनके 5 वर्षीय नाती का असामयिक निधन हो गया था। इस अपूरणीय क्षति पर श्री वर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढाढ़स बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

 

स्व. विभूति रजक के परिवार से मुलाकात

इसके बाद श्री वर्मा स्वर्गीय विभूति रजक उर्फ लेड़ा के घर गए। लगभग एक वर्ष पहले उनकी धर्मपत्नी का भी देहांत हो चुका था और कुछ दिन पूर्व उनका भी निधन हो गया।

 

आज उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं जो दिव्यांग हैं और बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे हैं। श्री वर्मा ने परिवार का हालचाल जाना, बच्चों को सांत्वना दी और मानवीय संवेदना के साथ सहयोग प्रदान किया।

 

*”राजनीति का अर्थ है जनसेवा”*

इस अवसर पर भाजपा नीमडीह पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार रजक भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में श्री पप्पू वर्मा का आत्मीय सहयोग और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे कार्य यह संदेश देते हैं कि सच्ची राजनीति केवल जनसेवा और मानवता की सेवा में ही निहित है।

 

*”मानव सेवा ही सच्चा धर्म है”* – इसी भाव के साथ भाजपा कार्यकर्ता लगातार दुखी और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े हैं।

 

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल एवं पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *