
सरायकेला:* सरायकेला थाना के पास लगे रथ मेले में दर्शकों का सामान चोरी करते हुए पुलिस ने 4 महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने एक महिला को एक दर्शक का पर्स चोरी करते देखा। पूछताछ में पता चला कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर गिरोह की अन्य 3 महिलाओं को भी चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिलाओं के नाम
मुन्नी मुदलियार,कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार, कनक विश्वास
पूछताछ में खुलासा हुआ कि चारों महिलाएं पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के बंदेल बालिकात से सरायकेला रथ मेला में पहुंची थीं।
पुलिस के अनुसार ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों को निशाना बनाती थीं। रथ मेले में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर ये ध्यान भटकाकर जेबकतरी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रही थीं।
सरायकेला पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
पुलिस ने मेला और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि अपने कीमती सामान और पर्स का विशेष ध्यान रखें। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
