• Sat. Jul 25th, 2026

Adityapur : गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, 27 जुलाई को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 25, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर स्थित राज प्रभा होटल में शनिवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि देशभर के संतों का दृढ़ संकल्प है कि गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिया जाए तथा देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
उनका मानना है कि गौ माता को सम्मान मिलने और गोहत्या बंद होने से देश में शांति, समृद्धि और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा तथा भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन होगा। जिला प्रभारी सीमा पांडे ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के नौ प्रखंडों और दो अनुमंडलों में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।
अब तक चार लाख से अधिक गौभक्त इस अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कर चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 27 जुलाई को जिले के उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने से उन्हें उचित संरक्षण मिलेगा और सड़कों पर बेसहारा घूमने की समस्या का समाधान हो सकेगा।
प्रेस वार्ता में संभाग प्रभारी सुमित खंडेलवाल, जिला प्रभारी सीमा पांडे, मधुलिका गौतम, सुनीता कुमारी, राजकुमार गोराई एवं सोमनाथ गोराई उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *