
Adityapur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला आदित्यपुर थाना कांड संख्या 170/2026, दिनांक 28 जून 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। कांड की वादिनी पूर्णिमा सरदार, पति अर्जुन सरदार, निवासी बेलडीह बस्ती, आदित्यपुर ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी सोहन गोप (पिता- बिशु गोप), निवासी माझी टोला, हनुमान मंदिर के पास, आदित्यपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को उसने तीन-चार दिनों तक अपने घर में रखा और बाद में एक ठेला चालक के माध्यम से हरिओम नगर स्थित विनोद सिंह के टाल में बेच दिया।
जांच में यह भी पता चला कि चोरी की मोटरसाइकिल को टाल संचालक द्वारा अलग-अलग पार्ट्स में खोलकर जुगसलाई क्षेत्र के किसी टाल में बेच दिया गया। पुलिस इस मामले में विनोद सिंह के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपी सोहन गोप को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
