• Thu. Jul 9th, 2026

Adityapur : पांच साल पुराने आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी की तलाश जारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर थाना पुलिस ने करीब पांच वर्ष पुराने चर्चित आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे आरोपी गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।
पुलिस के अनुसार तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 280/2021 के गैर-प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू सिंह को जमालपुर स्थित सतवाहिनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह वहां छिपकर रह रहा था। ज्ञात हो कि 13 अगस्त 2021 को मोतीनगर, गम्हरिया निवासी के.वी.वी. राव ने अपने पुत्र के. सोमनाथ राव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज कराया था।
पुलिस जांच के दौरान मृतक के हस्तलिखित सुसाइड नोट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 306/34 के तहत सत्य पाया गया। जांच में सामने आया कि सुसाइड नोट में मृतक ने आरोपियों द्वारा किए गए मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का उल्लेख किया था। मामले में मुख्य आरोपी नागेंद्र प्रसाद सिंह, मालती देवी समेत कुल आठ लोगों के विरुद्ध आरोप सही पाए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी गुड्डू सिंह को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *