
पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में संचालित गतिविधियों की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंडवार प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों एवं संबंधित कार्यस्थलों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित बूथ लेवल पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण अभियान की प्रगति का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर पहुंचाया जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम पुनरीक्षण प्रक्रिया से वंचित न रहे। इसके साथ ही बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में दी जा रही जानकारी का भी जायजा लिया गया।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वरीय पदाधिकारियों ने मतदाताओं द्वारा वापस जमा किए गए गणना प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रखंडवार एवं मतदान केंद्रवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राप्त गणना प्रपत्रों के सत्यापन, अभिलेखीकरण तथा डिजिटाइजेशन कार्य की गति एवं गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रपत्र का डिजिटाइजेशन निर्धारित मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए वरीय पदाधिकारियों ने कार्य निष्पादन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रत्येक चरण में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का पूर्णतः अनुपालन किया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, वरीय पदाधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि गणना प्रपत्रों के घर-घर वितरण, मतदाताओं से उनकी समय पर प्राप्ति, प्रपत्रों के सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में सुनिश्चित करना है। इसलिए पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए, ताकि जिले की मतदाता सूची अधिकाधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बन सके। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करने तथा दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
