
*चाईबासा* उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं जिला योजना पदाधिकारी ने शुक्रवार को सदर प्रखंड क्षेत्र में जिला योजना के अनटाइड फंड से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप विशेष प्रमंडल द्वारा अनटाइड फंड से निर्मित पीसीसी सड़क एवं निर्माणाधीन नाली कार्य का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने पूर्ण हो चुके पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, ढलाई तथा सड़क की चौड़ाई की जांच की। निरीक्षण में सड़क निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया।

वहीं निर्माणाधीन नाली कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित कार्य एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

जिला प्रशासन द्वारा विकास योजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
