• Thu. Jun 25th, 2026

सराइकेला की जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी: अधिवक्ता जलेश कवि ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2026
crescent ad

 

 

*सराइकेला-सराइकेला-खरसावां जिले में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और उसके कारण हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं ने आम जनजीवन को संकट में डाल दिया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता *जलेश कवि* ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है।

 

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सराइकेला से टाटा और चाईबासा जाने वाले मुख्य मार्गों सहित जिले की कई संपर्क सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई परतें दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही हैं। बरसात के मौसम में ये सड़कें और भी खतरनाक हो जाती हैं।

कवि ने उपायुक्त से मांग कि

– जर्जर सड़कों का तत्काल सर्वेक्षण और मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।

– स्कूल और अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाए जाएं।

– यातायात नियमों के पालन हेतु नियमित जांच अभियान चलाया जाए।

– सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी समिति का गठन हो।

 

जलेश कवि ने कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है, जिससे आम नागरिकों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जनहित और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अविलंब कदम उठाने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *