• Sun. Jun 21st, 2026

मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- पूर्वी भारत के विकास का श्रेय कांग्रेस सरकार की नीतियों को

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्वी भारत को कांग्रेस शासन में पिछड़ा बताया जाने पर कांग्रेस ने रविवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने प्रधानमंत्री के बयान को तथ्यों से परे और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया।

त्रिशानु राय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता है, लेकिन अपनी विफलताओं पर आत्ममंथन करने के बजाय विपक्ष को दोष देने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पूर्वी भारत को आज विकास का गेटवे बताने का दावा किया जा रहा है, उसकी आधारशिला कांग्रेस सरकार ने ही रखी थी। इस क्षेत्र में इस्पात संयंत्र, खनन उद्योग, रेलवे नेटवर्क, बंदरगाह, शिक्षा संस्थान तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उपक्रम कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों की ही देन है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के सदस्य सन्नी सिंकु ने कहा कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों की जनता आज भी बेरोजगारी, महंगाई, आदिवासियों के विस्थापन, किसानों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। यदि वास्तव में पूर्वी भारत विकास का द्वार बन गया होता, तो यहां से युवाओं का बड़े पैमाने पर पलायन नहीं होता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि पिछले ग्यारह वर्षों में केंद्र सरकार ने पूर्वी भारत के लिए कितने नए बड़े उद्योग स्थापित किए, कितनी सरकारी नौकरियां दीं और आदिवासी तथा पिछड़े वर्गों के लिए कौन-सी नई योजनाएं धरातल पर उतारीं। कांग्रेस देश को जोड़ने और समावेशी विकास की राजनीति में विश्वास करती है,

जबकि भाजपा केवल चुनावी मंचों से इतिहास को तोड़-मरोड़ कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती है। पूर्वी भारत की प्रगति किसी एक दल या व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की नीतियों का परिणाम है। प्रधानमंत्री को विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय देश के सामने बेरोजगारी, महंगाई,

किसानों की आय, मणिपुर की स्थिति और आर्थिक असमानता जैसे ज्वलंत मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। जनता अब केवल भाषण नहीं, बल्कि वास्तविक विकास और जवाबदेही चाहती है। मौके पर कांग्रेस के जगदीश सुंडी , मो.तस्लीम अंसारी , बुल्लू दास , विशाल गुढ़िया , फिरोज अशरफ , शैली शैलेन्द्र सिंकु , जुम्बल सुंडी , नारायण सिंह पूर्ति , बारो प्रधान तियु , सुशील दास आदि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *