
सरायकेला-खरसावाँ, 20 जून 2026 : प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित किए जाने वाले बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर के तहत आज ओल्ड एज होम, सरायकेला-खरसावाँ सहित जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान बुजुर्गों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार की जांच की गई। इसमें मुख स्वास्थ्य जांच, मानसिक स्वास्थ्य जांच, अस्थि एवं जोड़ (ऑर्थोपेडिक) संबंधी जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) द्वारा रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह (डायबिटीज) की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना, गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुजुर्गों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
