
*सरायकेला:*- नगर क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष *मनोज कुमार चौधरी* के नेतृत्व में *वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP)* का संयुक्त निरीक्षण किया गया। JUDCO, PHED व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने प्लांट में कई गंभीर तकनीकी व प्रबंधन संबंधी खामियां पकड़ी गई।
श्री चौधरी ने बताया कि ZRUCC बैठक के लिए कोलकाता प्रवास के दौरान ही WTP की मोटर में तकनीकी खराबी आई और वह जल गई, जिससे पूरे नगर की जलापूर्ति चरमरा गई। शिकायत मिलते ही उन्होंने तत्काल संयुक्त निरीक्षण का निर्णय लिया।
जांच में सामने आया कि *5 MLD क्षमता* वाले जलापूर्ति तंत्र से वर्तमान में मात्र *2 MLD* पानी ही सप्लाई हो रहा है। मोटर व विद्युत उपकरणों की क्षति के पीछे स्विच पैनल, रिले व अन्य सुरक्षा उपकरणों की खराब स्थिति तथा नियमित अनुरक्षण का अभाव मुख्य कारण मिला। प्लांट संचालन में तकनीकी मानकों का पालन भी नहीं हो रहा था।

टीम ने पाया कि दीर्घकालिक जलापूर्ति के लिए प्रस्तावित *WTP स्थानांतरण* व *JUSCO विद्युत कनेक्शन* का काम वर्षों से लंबित है। इस देरी पर संयुक्त दल ने गहरी चिंता जताई।
सभी खामियों के लिए *PHED के कार्यपालक अभियंता* को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई, सुरक्षा उपकरणों की बहाली, नियमित मेंटेनेंस व भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना देने का निर्देश दिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा, _“पेयजल जैसी मूलभूत सेवा में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता को पर्याप्त व नियमित पानी देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षों से लंबित संरचनात्मक समस्याओं को दूर कर व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। जनता को पानी चाहिए, बहाने नहीं।”_
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष *अविनाश कवि*, पार्षद *गौतम नायक*, *विक्रम मोदक*, PHED के सहायक अभियंता *ललित कुमार*, कनीय अभियंता *प्रकाश गुप्ता*, JUDCO के *नयन मोदक*, सिटी मैनेजर *सुमित सुमन*, *महेश जारिका*, अभियंता *अजय सुंडी*, *विक्की गोप*, *समीर रजक*, *प्रह्लाद साहू* सहित अन्य तकनीकी कर्मी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
