
सरायकेला : 15 जून को पूछताछ के दौरान मुर्गा बनाकर पीटने, गुप्तांग पर चोट पहुंचाने का आरोप , थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों पर BNS और SC/ST Act के तहत कार्रवाई की मांग, MGM में चल रहा इलाजरत ।करवाई नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी निवासी एक आदिवासी युवती को कपाली ओपी में पूछताछ के दौरान मारपीट कर अवैध हिरासत में रखने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां को लिखित आवेदन देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

आवेदन के अनुसार दिनांक 15 जून 2026 को कपाली ओपी पुलिस अल्पना माहली को पूछताछ के लिए लेकर गई थी। पीड़िता और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उसे कई घंटों तक एक कमरे में बंद कर मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में थाना प्रभारी धिरंजन कुमार, मोहम्मद मुकलेसुर रहमान और कंचन झा के शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता के भाई ने आवेदन में लिखा है कि मारपीट इतनी क्रूर थी कि अल्पना के छाती और गुप्तांग पर गंभीर चोटें आई हैं। यह कृत्य महिला की लज्जा भंग और गरिमा का अपमान करने की नीयत से किया गया प्रतीत होता है।
MGM अस्पताल में चल रहा इलाज ,गंभीर रूप से घायल अल्पना माहली को तत्काल MGM अस्पताल, डिमना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकीय रिपोर्ट को आवेदन के साथ संलग्न किया गया है।
BNS और SC/ST Act के तहत FIR की मांग ,आवेदक ने इसे भारतीय संविधान, मानवाधिकारों और अनुसूचित जनजातियों को मिले कानूनी संरक्षण का खुला उल्लंघन बताया है। उन्होंने SP से मांग की है कि भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 की धारा 115, 117, 126, 127, 131, 74, 79, 351, 352 और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज कर दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पीड़िता को SC/ST Act के तहत सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की गई है।
आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, राष्ट्रीय/राज्य मानवाधिकार आयोग और SC/ST आयोग को भी भेजी गई है।
फिलहाल पूरे मामले ने पुलिस की कार्यशैली और आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
चंदन गुप्ता, जवाहर लाल माहली, राकेश रंजन महतो, नारायण महतो, डॉ. सत्यनारायण मुर्मू, इंद्र हेम्ब्रम, शंकर सेन महाली, दिनकर कच्छप, आकाश महतो, बबलू सोरेन एवं अंबालिका महली के साथ आदि लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
