
सरायकेला। भीषण गर्मी और तेज धूप में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस जवानों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ट्रैफिक जवानों को बैटरी संचालित विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई है।
एसपी ने बताया कि यह प्रायोगिक पहल फिलहाल सीमित स्तर पर शुरू की गई है।
सकारात्मक परिणाम मिलने पर जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी यह सुविधा दी जाएगी तथा राज्य स्तर पर इसे लागू करने के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पुणे की एक कंपनी द्वारा निर्मित इस जैकेट में छोटे पंखे लगे हैं, जो अंदर ठंडी हवा का संचार कर लंबे समय तक धूप में ड्यूटी करने वाले जवानों को राहत पहुंचाते हैं।
एक जैकेट की कीमत लगभग 3500 रुपये है। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस यातायात व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सीएसआर और अन्य संसाधनों के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस को ब्रेथ एनालाइजर सहित कई आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
मई माह में एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 33 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान आगे भी जारी रखेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
