• Thu. Jun 11th, 2026

Saraikela : SIR जागरूकता रथ ने किया 15 गांवों का भ्रमण, मतदाताओं से शत-प्रतिशत मैपिंग की अपील* *बीएलओ पर्यवेक्षक अतुल चंद्र महतो ने बूथ संख्या 238 से 247 तक चलाया प्रचार अभियान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 10, 2026
crescent ad
सरायकेला:  झारखंड SIR जागरूकता अभियान के तहत प्रचार-प्रसार गाड़ी ने शुक्रवार को बीएलओ पर्यवेक्षक *अतुल चंद्र महतो* के नेतृत्व में क्षेत्र के 15 गांवों का भ्रमण किया।
बूथ संख्या *238 से 247* तक के अंतर्गत आने वाले गांवों में मतदाताओं को SIR मैपिंग के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता रथ *ग्राम निमायडीह, खांकुडीह, पाथरगोड़ा, निश्चिंतपुर, केंदुडीह, गोपीडीह* से होते हुए *भोलाडीह, बालीगुमा, बीरबांस, तिरिलडीह, कोलाबीरा, सालडीह, जीवनपुर, मुड़िया, चंद्रपुर, हाथीटाड़, जोरडीहा* तक पहुंचा।

हर गांव में बीएलओ पर्यवेक्षक अतुल चंद्र महतो ने मतदाताओं से मुलाकात कर SIR मैपिंग कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए SIR प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। सभी योग्य नागरिकों का नाम सूची में दर्ज होना जरूरी है ताकि कोई भी अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बीएलओ टीम ने घर-घर जाकर लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *