• Wed. Jun 10th, 2026

Adityapur :जनकल्याण मोर्चा के बैनर तले 13 जून को जलापूर्ति योजना शुरू नहीं होने के विरोध में सहारा और सिंडिकेट के निवासी भी होंगे शामिल,धरने में,शशांक गांगुली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अब तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने के विरोध में जनकल्याण मोर्चा के बैनर तले 13 जून को पटेल चौक आकाशवाणी के सामने एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा।
इस आंदोलन में सहारा गार्डन सिटी और आदित्य सिंडिकेट के निवासी भी शामिल होंगे। जनकल्याण मोर्चा के सदस्य एवं सहारा गार्डन के पूर्व अध्यक्ष शशांक गांगुली ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल हो चुका है, लेकिन अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी अधूरा है। सहारा गार्डन सिटी और आदित्य सिंडिकेट में करीब 100 मीटर पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जिसके कारण लगभग 4000 लोग योजना का लाभ मिलने से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर निगम और उपायुक्त को भी पत्र भेजा गया है। सिंडिकेट के अध्यक्ष राजीव रंजन सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी हैं। नियमित होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद दोनों सोसाइटियों में पाइपलाइन कनेक्शन नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए दोनों सोसाइटियों के लोग जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तथा 13 जून के धरने में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *