
रामगढ़ से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
रामगढ़। एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, रामगढ़ द्वारा आज एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूएनडीपी रामगढ़ के श्री कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। वहीं एयरोसॉफ्ट के प्लेसमेंट हेड श्री पवन कुमार, सेंटर मैनेजर श्री इंद्रदेव वर्मा, प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर श्री शिवनंदन कुमार सहित सेंटर के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 110 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिनमें से 30 प्रशिक्षुओं का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों केपीआर शुगर एंड अपैरल्स एवं 2050 हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान 20 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभाशाली पूर्व छात्राओं चंचला कुमारी एवं पूजा कुमारी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए स्टार एलुमनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है।
इस अवसर पर यूएनडीपी रामगढ़ के श्री कुलदीप सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने रोजगार के अवसरों, औद्योगिक कार्य संस्कृति और कर्मचारियों को मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सेंटर मैनेजर श्री इंद्रदेव वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्लेसमेंट ड्राइव ने जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
