• Mon. Jun 8th, 2026

एसटीपी कार्य में लापरवाही से बढ़ा हादसे का खतरा, कई लोग फिसलकर घायल

admin's avatar

Byadmin

Jun 8, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

बोकारो थर्मल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही कथित लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। विभिन्न स्थानों पर की गई खुदाई और सड़कों पर छोड़ी गई मिट्टी के कारण कॉलोनीवासियों तथा राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद स्टेशन रोड पर हालात और बिगड़ गए। निर्माण कार्य से निकली मिट्टी बारिश के पानी के साथ सड़क पर फैल गई, जिससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई। रात के समय इसी फिसलन के कारण कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो गए।

स्टेशन जाने के दौरान भाकपा नेता मोहम्मद शाहजहां और हाजी फना अख्तर स्कूटी समेत फिसलकर गिर पड़े। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई तथा मोहम्मद शाहजहां को कमर में चोट लगी। इसी स्थान पर एक अन्य बाइक सवार दो युवक और एक महिला भी सड़क पर फिसलकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। खुदाई वाले स्थानों पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी संकेतक अथवा रेडियम रिबन लगाए गए हैं। अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित एजेंसी और प्रबंधन से निर्माण कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा सड़क पर फैली मिट्टी की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *