• Sat. Jun 6th, 2026

मिशन उदय का सांसद और उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वयं कराई स्वास्थ्य जांच

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा, 06 जून*: पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित मिशन उदय के तहत शनिवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया पंचायत स्थित दिगीलोटा आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान मिशन के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य जागरूकता एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के क्रम में सांसद एवं उपायुक्त ने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराकर आम लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन उदय का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को प्रारंभिक स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

 

इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वेक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली गई। सेविका एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मलेरिया, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों से प्रभावित लोगों की पहचान कर उन्हें मिशन उदय के तहत उपलब्ध निःशुल्क दवाइयों एवं उपचार सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता भी प्रदान की जा रही है।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिशन उदय की प्रगति, लाभुकों तक पहुंच तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की। उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।

 

मौके पर सिविल सर्जन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *