
आदित्यपुर। युवा जनशक्ति मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मोर्चा ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर यह आंदोलन आहूत किया है।
मोर्चा द्वारा उठाई जाने वाली प्रमुख मांगों में फुटपाथी दुकानदारों के लिए स्थायी दुकान की व्यवस्था, बस्तियों को मालिकाना हक प्रदान करना, सभी 35 वार्डों में स्वास्थ्य केंद्र एवं चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, दिंदली हाट का निर्माण तथा अवैध शुल्क वसूली पर रोक लगाना शामिल है।
इसके अलावा जागृति मैदान को अतिक्रमण मुक्त कर आधुनिक खेल अकादमी की स्थापना, आदित्यपुर में 200 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण, विभिन्न वार्डों में खेल मैदान, छठ घाट एवं पार्क का निर्माण, सर्विस रोड पर भारी वाहनों की पार्किंग पर रोक तथा नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था भी प्रमुख मांगों में शामिल हैं।
मोर्चा ने नगर निगम की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने, राशन दुकानों में समय पर वितरण सुनिश्चित करने, निजी विद्यालयों में गरीब बच्चों के निःशुल्क नामांकन, फीस वृद्धि पर रोक, टाउन बस सेवा को नियमित रूप से संचालित करने, मुफ्त एम्बुलेंस सेवा एवं इमरजेंसी सेंटर की स्थापना, सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे और सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने की भी मांग की है।
साथ ही वाहन जांच के नाम पर कथित उगाही बंद कर ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई जाएगी। मोर्चा के मीडिया प्रभारी शिव वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी 35 वार्डों में जनसंपर्क अभियान लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि धरना-उपवास कार्यक्रम में करीब दो हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी शामिल होंगे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मसम्मान, स्वाभिमान और समग्र विकास के लिए आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।मोर्चा के अनुसार कार्यक्रम के समर्थन में क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्वों ने नैतिक समर्थन दिया है, जिनमें कालीपद सोरेन, नीतू शर्मा, संगीता समद, अर्चना सिंह, स्वीटी मुखी, बीरेंद्र गुप्ता, चंदन सिंह और भगलू सोरेन प्रमुख हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
