
सरायकेला : : जिला उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स नीरज कुमार के नेतृत्व में RIT थाना अंतर्गत भुवा जंगल एवं गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम जामजोड़ा में विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त करते हुए लगभग 2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा शराब बनाने के उपकरणों को जब्त कर लिया गया। संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद के साथ सशस्त्र बल एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जंगल के अंदर छुपाकर चलाए जा रहे अड्डों को चिन्हित कर नष्ट किया गया।
अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब से न केवल राजस्व की हानि होती है बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी घातक है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना, उत्पाद विभाग या जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
