
सरायकेला : उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने गुरुवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। स्वर्णरेखा नदी घाटों पर चलाए गए औचक निरीक्षण अभियान में एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए जब्त किया गया।
जारगोडीह में पकड़ा गया ट्रैक्टर:
जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जारगोडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को विधिवत जब्त किया गया। जब्त वाहन को अग्रेतर कार्रवाई हेतु ईचागढ़ थाना को सुरक्षार्थ सुपुर्द कर दिया गया है। विभागीय नियमों के अनुरूप मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

*नीमडीह के सोनाडुंगरी में भी निरीक्षण:*
इसके उपरांत अपराह्न में नीमडीह थाना अंतर्गत एकलव्य विद्यालय परिसर स्थित सोनाडुंगरी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, नीमडीह एवं स्थानीय थाना प्रभारी को उक्त स्थल पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नदी घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आम लोगों से अपील है कि अवैध खनन की सूचना तुरंत जिला प्रशासन या खनन विभाग को दें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
