
आदित्यपुर। टाटा-कांड्रा-आदित्यपुर मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया अंचल कार्यालय और आदित्यपुर नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है।
मंगलवार को नगर निगम के प्रशासनिक टीम विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील कर रही है। प्रशासन द्वारा गम्हरिया बाजार, एनआईटी गेट नंबर-2, आजाद पार्क और प्रभात पार्क आदित्यपुर मुख्य सड़क के आसपास हुए अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया है। संबंधित क्षेत्रों में माइकिंग और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई जगहों पर सड़क संकरी हो जाने से जाम और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। इसी समस्या को देखते हुए अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल की गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
