
धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है। युवक की हत्या चेहरे को पत्थर से कुचलकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


मृतक के चाचा टुनटुन कुमार ने बताया कि जितेश सोमवार शाम काम से कुछ लोगों के साथ घर से निकला था। रात करीब 11 बजे उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद लगातार फोन करने पर मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। टुनटुन के अनुसार रात करीब 12:30 बजे एक बार कॉल रिसीव हुआ, जिसमें हल्की आवाज में किसी तरह का झगड़ा होने की बात सुनाई दी। इसके तुरंत बाद फोन कट गया। फिर रात करीब 1:30 बजे से मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक बाइक, मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है।
धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को चांदमारी ग्राउंड के समीप लाकर फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
