• Mon. May 11th, 2026

Adityapur : पेयजल पाइपलाइन नहीं बिछने से सहारा गार्डन सिटी और आदित्या सिंडिकेट के लोगों में आक्रोश, गांगुली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सीतारामपुर डैम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन अब तक सहारा गार्डन सिटी और आदित्या सिंडिकेट सोसाइटी में पाइपलाइन नहीं बिछाए जाने से स्थानीय लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सहारा सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष शशांक गांगुली, राजीव रंजन सहित उनकी टीम तथा सिंडिकेट सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव रंजन, मदन सिन्हा और यूके सिंह लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
शशांक गांगुली ने बताया कि नगर निगम प्रशासक, महापौर और उपमहापौर से मिलकर दोनों सोसाइटी में गर्मी के दौरान गंभीर जल संकट की जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके अब तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि हजारों परिवार नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, फिर भी उन्हें मूलभूत सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। मामले को लेकर जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने भी नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, नगर निगम प्रशासक और सरायकेला-खरसावां उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
गांगुली ने प्रशासन से मानवीय आधार पर अविलंब पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि आदेश जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *