• Sun. May 10th, 2026

Adityapur : वार्ड पार्षद परितोष बेज पर संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप, आदित्यपुर थाना पहुंचा मामला, बेटी के नाम संपत्ति करने का दबाव

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 10, 2026
crescent ad
गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-07 बांकापाड़ा निवासी देवजित दास ने स्थानीय वार्ड पार्षद परितोष बेज के खिलाफ आदित्यपुर थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव, धमकी देने और घर पर हंगामा करवाने की बात कही गई है।
देवजित दास ने आरोप लगाया है कि वार्ड पार्षद परितोष बेज रिश्ते में उनके ससुर लगते हैं और वे लगातार अपनी बेटी अर्पिता बेज के नाम पूरी संपत्ति कराने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार 7 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे परितोष बेज कथित रूप से गम्हरिया निवासी सबुज चौधरी को लेकर देवजित दास के घर पहुंचे। आरोप है कि उस दौरान सबुज चौधरी शराब के नशे में थे और उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज की।
साथ ही मुख्य दरवाजे को धक्का देकर क्षतिग्रस्त कर दिया। देवजित दास के मुताबिक शोर-शराबा सुनकर परिवार के लोग बाहर आए और किसी तरह माहौल शांत कराया। उनका कहना है कि जब वे सबुज चौधरी को कार तक छोड़ने गए, तब वाहन में वार्ड पार्षद परितोष बेज बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद ने संपत्ति हस्तांतरण नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed