• Fri. May 8th, 2026

जमशेदपुर में निःशुल्क समर कैंप का पोस्टर लॉन्च

admin's avatar

Byadmin

May 8, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन धालभूम वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) श्री शबा आलम अंसारी द्वारा किया गया। डीएफओ कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

नुक्कड़ नाटक दल की सराहना:

पोस्टर विमोचन के अवसर पर डीएफओ श्री अंसारी ने गीता थिएटर के कलाकारों के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए ‘शिकार पर्व’ के दौरान इस नाट्य दल द्वारा किए गए जागरूकता नुक्कड़ नाटकों का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इसी सकारात्मक ऊर्जा को देखते हुए विभाग अब बच्चों के लिए इस समर कैंप में सहयोग कर रहा है।

पर्यावरण और कला का होगा संगम:

इस निःशुल्क समर कैंप के माध्यम से बच्चों को न केवल अभिनय और कला की बारीकियां सिखाई जाएंगी, बल्कि उन्हें वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रकृति के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। डीएफओ ने आश्वस्त किया कि कैंप के सफल संचालन के लिए विभाग द्वारा सभागार (हॉल), दलमा ट्रेकिंग और अन्य यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

वहीं गीता थिएटर जमशेदपुर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि समर कैंप में इस बार कुछ कुछ नये मजेदार गतिविधि, कार्यशाला और खेल-कूद को शामिल किया गया है जिससे भाग लेने वाले बच्चों का मनोरंजन के साथ ज्ञानरंजन भी होगा। आज के समय की हालात को देखते हुए समर कैंप में बालिकाओं के लिए विशेष रूप से आत्मरक्षा ज्ञान हेतु मार्शल आर्ट्स, स्वास्थ्य- स्वच्छता, गुड टच बैड टच जैसे विषयों पर संवाद कार्यशाला तो वहीं नई पीढ़ी को झारखंड वनों के महत्व, प्रकृति संरक्षण और वन्यजीव जन्तु सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाते हुए उन्हें कलात्मक एवं रचनात्मक विचार देकर नशापान, अंधविश्वास, बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित करेंगी।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *