

सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। पीड़ित ने भागकर जान बचाई। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे अपराधियों का बढ़ा मनोबल साफ दिख रहा है।

*घात लगाकर दिया घटना को अंजाम:*
मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नरेंद्र भगत, जो घाटशिला के बेलाजुड़ी के रहने वाले हैं, क्षेत्र में कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान कपाली के डैमडूबी स्थित तन्नू जनरल स्टोर के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।
अपराधियों ने पिस्टल सटाकर नरेंद्र भगत से कलेक्शन का बैग छीन लिया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
*CCTV में कैद हुई वारदात:* दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
