• Thu. May 7th, 2026

Adityapur : अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, ईंट भट्टों पर किया छापामारी, उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 7, 2026
crescent ad
सरायकेला। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) तथा नीमडीह थाना क्षेत्र के मौजा सिरका स्थित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयां संचालित पाई गईं, जहां मिट्टी खनिज का उत्खनन एवं भंडारण किया हुआ मिला। वहीं कुलुपटांगा में एक ईंट भट्टा बंद पाया गया।
जिला खनन विभाग ने संचालित दोनों इकाइयों के विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के तहत नोटिस एवं मांगपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरी ओर मौजा सिरका स्थित ईंट भट्टा संचालक द्वारा राजस्व संबंधी आवश्यक अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *