• Tue. May 5th, 2026

घाघरा चोरी कांड का खुलासा: दारू थाना पुलिस ने आरोपी को सामान समेत दबोचा

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2026
crescent ad

 

दारू (हजारीबाग): दारू थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी श्यामलाल के घर में 3 मई 2026 की रात चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने घर से सोना-चांदी के आभूषण, चावल के ड्रम में रखी नकदी तथा बाहर खड़ी टेम्पो की बैटरी चोरी कर ली थी।

पीड़ित द्वारा दारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घाघरा गांव निवासी दिब्यांशु कुमार (पिता: मुरली प्रसाद मेहता) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सामान भी बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के साथ मदन मुंडा, मिथु मुर्मू, बालेश्वर यादव, विजय कुमार, अजय रजवार एवं शकील अंसारी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *