• Tue. May 5th, 2026

Adityapur : राम कृष्णा फोर्जिंग कास्टिंग सॉल्यूशन में मजदूरों का प्रदर्शन,रोजगार व सेटलमेंट की मांग तेज

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूर्व की जेएमटी प्राइवेट लिमिटेड, जो अब राम कृष्णा फोर्जिंग कास्टिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड 2 के नाम से संचालित हो रही है, के गेट के समक्ष मंगलवार को पूर्व कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने बताया कि जेएमटी बंद होने के बाद जब कंपनी का अधिग्रहण हुआ था, तब प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम पर रखा जाएगा। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद उन्हें न तो रोजगार दिया गया और न ही कोई सेटलमेंट किया गया.मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन यह कहकर टालमटोल कर रहा है कि कंपनी पूरी तरह चालू नहीं हुई है,
जबकि उनके अनुसार कंपनी में मशीनें चल रही हैं और बाहरी राज्यों के लोगों को काम पर रखा जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।प्रदर्शन में शामिल मजदूरों ने अपनी आर्थिक स्थिति को बेहद दयनीय बताते हुए कहा कि परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रबंधन से लेकर उपायुक्त और मंत्री तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं निकला। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें काम पर नहीं रखा गया या उचित सेटलमेंट नहीं किया गया, तो वे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *