• Sat. May 2nd, 2026

बड़कागांव के दुलारचंद कुमार का सिविल कोर्ट असिस्टेंट में चयन।

admin's avatar

Byadmin

May 2, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के ग्राम डोकाटांड़ निवासी दुलारचंद कुमार का चयन झारखंड हाई कोर्ट रांची द्वारा आयोजित सिविल कोर्ट असिस्टेंट (गिरिडीह) के फाइनल रिजल्ट में हुआ है। इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।दुलारचंद कुमार, पिता जीबलाल साव, ने वर्ष 2010 में हाई स्कूल हरली से मैट्रिक, इंटर साइंस कॉलेज से इंटर तथा मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग से स्नातक (बीए) की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर, श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम से D.El.Ed. तथा AISECT यूनिवर्सिटी, हजारीबाग से लाइब्रेरी साइंस में बैचलर व मास्टर डिग्री हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है।

उल्लेखनीय है कि उनके छोटे भाई उदय कुमार का भी हाल ही में झारखंड हाई कोर्ट रांची में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर चयन हुआ है। बधाई देने वालों में संजय कुमार साव, दीपन साव, शंकर साव, ढलन साव, सुखदेव साव, दशरथ साव, मनोज साव, बसंत ठाकुर, सचिन कुमार, प्रेम साव, प्रदीप साव, कारु साव, जनक भुइयां, बिनोद प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *