• Fri. May 1st, 2026

करकेंद वाहन पड़ाव के खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग,जांच में जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

May 1, 2026
crescent ad

 

 

पुटकी। पुटकी थाना क्ष्रेत्र अंतर्गत करकेंद स्थित वाहन पड़ाव में खड़े मालवाहन संख्यां JH10BK,0293 में भीषण आग लगने से इंजन सहित आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना को लेकर वाहन मालिक अजय यादव ने बताया कि प्रायः की तरह मैं अपने गाड़ी यहां

खड़ा कर अपने घर चला गया रात्रि के करीब 3 बजे मुझे पता चला कि हमारी गाड़ी में आग लग गई है मैं कुछ लोगों के साथ मिलकर दौड़े दौड़े गाड़ी के पास आया तो देखा कि गाड़ी जल रही है और चार पांच लोग गाड़ी के पास से भागे जा रहे है।

 

आनन फानन में इधर उधर से पानी लाकर आग बुझाया तबतक आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पाकर पुटकी थाना प्रभारी सह निरीक्षक वकार हुसैन सदलबल घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। वहीं गाड़ी मालिक अजय यादव ने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर करवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *