
संवाददाता नरेश विश्वकर्मा
निरसा :नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उनके सहयोगी हेमंत सोरेन का पुतला दहन भाजपा निरसा उत्तर एवं निरसा दक्षिण मंडल द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार शाम निरसा चौक पर किया गया ।

प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा धनबाद ग्रामीण के सह कोषाध्यक्ष मनोज सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि मधुरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान की बात सभी दल करती थी परंतु जब अधिकार की बारी आई तो कांग्रेस,झारखंड मुक्ति मोर्चा, वाम दल सहित विपक्षी दलों ने इसका जोरदार विरोध कर कानून बनने नहीं दिया।

विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र सामने आ चुका है। पुतला दहन में निरसा उत्तर मंडल अध्यक्ष रतन तिवारी,निरसा दक्षिण मंडल अध्यक्ष दीपक दास, पूर्णेन्दु मालाकार,अभिजीत माजी,विजय सिंह,गोविंद यादव,मुन्ना साहनी,किशोर गुप्ता,साधन बाउरी, विजय महतो,अविनाश गोराई,यादव राय,अविनाश सिंह, मिथलेश राय,अनुराग तिवारी, सूरज साव, दशरथ चंद्र, निमाई राय, गब्बर पाल, बजरंगी सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
