• Thu. Apr 30th, 2026

फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया, पुलिस की कार्रवाई तेज

admin's avatar

Byadmin

Apr 30, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर रोड में फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नवीनगर रोड निवासी धर्मेन्द्र कुमार के घर पर की गई, जहां फरार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया।

पुलिस टीम ने विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में एसआई राजेन्द्र पासवान के साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे इलाके में कार्रवाई की गई, जिससे स्थानीय लोगों में कानून के प्रति जागरूकता भी देखी गई।

थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि संबंधित अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है और न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था।न्यायालय के निर्देश पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत इश्तेहार चिपकाया गया है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के भीतर अगर अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो आगे की कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति कुर्क (धारा 83) की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *