• Wed. Apr 29th, 2026

झुमरा डिपो चौक का मैदान बना शराबियों का अड्डा, बच्चों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल

admin's avatar

Byadmin

Apr 29, 2026
crescent ad

 

दारू( हजारीबाग): दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा डिपो चौक स्थित लकड़ी टाल गेट के विपरीत दिशा में सहारा ऑफिस के पीछे स्थित खाली मैदान इन दिनों शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस मैदान के चारों ओर कई स्कूल और आवासीय इलाके मौजूद हैं, बावजूद इसके यहां रोज शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय शराब के नशे में हंगामा और शोर-शराबा आम बात हो गई है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों में भय का माहौल बना रहता है। कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि लोग घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस करते हैं। मैदान में जगह-जगह बीयर की खाली बोतलें पड़ी नजर आती हैं, वहीं शराब पीने के बाद कांच की बोतलें तोड़ दी जाती हैं,

जिससे पूरा क्षेत्र खतरनाक बन गया है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इसी मैदान में रोजाना स्कूली बच्चे खेलने आते हैं। टूटी हुई कांच की बोतलों के कारण बच्चों के घायल होने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है

कि पुलिस प्रशासन इस समस्या पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे, ताकि इस मैदान को सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *