• Thu. Apr 23rd, 2026

पुनाईटांड़ में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, दुकान से सैकड़ो बोतल शराब बरामद

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2026
crescent ad

 

 

दारू (हजारीबाग): हजारीबाग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दारू थाना क्षेत्र के पुनाईटांड़ गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पुनाईटांड़ स्थित रौशन जनरल स्टोर में लंबे समय से अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलते ही दारू थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। मौके से रौशन कुमार पिता– रूपलाल महतो को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की शराब जैसे गॉड फादर बियर, रॉयल चैलेंज, 8 PM, स्टर्लिंग रिजर्व, आइकॉनिक व्हाइट और मैकडॉवेल्स की कुल दर्जनों बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने इस मामले में दारू थाना कांड संख्या 28/26 दर्ज करते हुए BNS की धारा 272/292 एवं उत्पाद अधिनियम 47(a) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई में दारू थाना के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *