• Wed. Apr 15th, 2026

Adityapur : शिवानी इंजीनियरिंग के पास में खड़ी थार को जानबूझकर मारी टक्कर, CCTV फुटेज से साजिश की आशंका

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 15, 2026
crescent ad
 आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के बीको मोड़ स्थित शिवानी इंजीनियरिंग के पास एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिकअप वाहन ने खड़ी थार गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा CCTV फुटेज से हुआ है।
फुटेज के अनुसार, पिकअप वाहन पहले से ही मौके पर खड़ा था। कुछ देर बाद चालक ने गाड़ी स्टार्ट की और अचानक तेज रफ्तार में लाकर सीधे थार में टक्कर मार दी।
इस घटना ने पूरे मामले को साधारण दुर्घटना से हटाकर साजिश की ओर मोड़ दिया है। घटना के समय थार मालिक सुजय दास गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे वे किसी बड़ी चोट से बच गए। हालांकि, हादसे के बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और पिकअप चालक के साथ हाथापाई हो गई, जिसमें उसे हल्की चोटें आई हैं। सुजय दास ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था और उसमें प्लेट लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें दोपहिया वाहन चलाने से मना किया है।
ऐसे में थार के क्षतिग्रस्त होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। थार मालिक ने इस घटना को जानलेवा साजिश करार देते हुए आरोप लगाया है कि चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। वहीं, पिकअप मालिक ने पहले नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वह अपने वादे से पीछे हट गया है। आरोप यह भी है कि उसने फोन पर धमकी देते हुए उल्टा चालक के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराने की बात कही है।
पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज की गई है.पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *