• Tue. Apr 14th, 2026

जमशेदपुर NH-33 हादसा: PLV कार्तिक गोप ने बचाई 8 घायलों की जान

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

एनएच-33 पर दुवराजपुर जय बागला के सामने मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बोलेरो और डिजायर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े थे।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे पीएलवी कार्तिक गोप की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत चोका थाना प्रभारी को फोन कर घटना की सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से कुल 8 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

इनमें से दो घायलों की हालत अत्यंत गंभीर थी, जिन्हें थाना की गाड़ी से तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। वहीं अन्य छह घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से एमजीएम अस्पताल, टाटा भेजा गया।

इस दौरान समाजसेवी शेख अरमान भी मौके पर उपस्थित रहे और राहत कार्य में सहयोग किया।

पीएलवी कार्तिक गोप की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल के कारण घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिली।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *