• Fri. Apr 10th, 2026

निरसा के चापापुर में आउटसोर्सिंग कंपनी ने मार्ग बंद किया, ग्रामीणों ने कोलियरी ठप की

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा

निरसा: निरसा थाना क्षेत्र के चापापुर कोलियरी में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। इससे नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी को बंद कर दिया।

आज सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर आउटसोर्सिंग का काम ठप कर दिया। इस दौरान समाजसेवी अंजनी कुमारी ने कहा कि हमारी मांग है कि पहले जैसी सड़क थी, वैसी ही बनाई जाए।

पुरानी मेन सड़क को भी पहले की तरह ठीक करवाया जाए। उन्होंने मैनेजमेंट से सवाल किया कि किसके इशारे पर इस सड़क को तुड़वाया गया है, इसकी जानकारी दी जाए।

फिलहाल ग्रामीणों के विरोध के कारण कोलियरी का काम बंद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *