• Sat. Apr 4th, 2026

सरायकेला के खरसावां में नई स्कूटी में लगी आग, इलाके में दहशत का माहौल

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

सरायकेला : खरसावां प्रखंड के कोतवालबादी में बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है,खरसावां में कुछ दिन पहले खरीदी गई नई स्कूटी में अज्ञात लोगों ने लगाया आग, पूरी तरह जलकर

खरसावां प्रखंड क्षेत्र के कोतवालवादी में अज्ञात बदमाशों ने एक नई स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी महज कुछ दिन पहले ही खरीदी गई थी।

स्कूटी के मालिक जगमोहन पाडे़या ने बताया कि मार्च को सरायकेला स्थित श्री राम होंडा शोरूम से 1.20 लाख रुपये में 125 सीसी डियो कंपनी की नई स्कूटी खरीदी थी। सोमवार देर रात स्कूटी घर के बाहर आंगन में खड़ी थी।

रात के करीब डेढ़ बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने स्कूटी में आग के हवाले कर दी। आग इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे और जगमोहन पाड़ेया घर पर मौजूद नहीं थे, इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी,इसकी भनक तब लगी जब स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना देने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *