आदित्यपुर। आकाशवाणी चौक स्थित क्षेत्र में झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा औसतन 6.12 प्रतिशत की दर वृद्धि को जनविरोधी करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं संगठन के झारखंड प्रभारी आशीष ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि और आपूर्ति की अनिश्चितता से आम जनता पहले ही परेशान है। ऐसे समय में बिजली दरों में बढ़ोतरी लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला कदम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो संगठन आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने विद्युत संशोधन विधेयक 2025 की प्रति जलाकर अपना विरोध जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु देव गिरी, सुशांत सरकार, राजू यादव, मौसमी मित्रा, लिली दास, अमन कुमार, लकी कांत, दीपक कुमार, देवा मुखी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन विष्णु देव गिरी तथा धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार ने किया। There is no ads to display, Please add someSubhasish KumarLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation धनबाद में गूंजेगी राम कथा की अमृत वर्षा: 3 अप्रैल से शुरू होगा 54वाँ मानस महाधिवेशन। सरायकेला नगर में धूमधाम से मनाया गया उत्कल दिवस