धनबाद: जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर में आगामी 3 अप्रैल (शुक्रवार) से 54वें मानस महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। मानस प्रचार समिति द्वारा आयोजित यह अनुष्ठान 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसका समापन 12 अप्रैल को पूर्णाहुति, हवन और विशाल भंडारे के साथ होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री निरंजन सिंह और सचिव श्री विनोद दुबे ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या जी से पधारे संत श्री रामशंकर वेदांती जी महाराज (पीठाधीश्वर, श्रीरामबल्लभा कुंज) प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे से राम कथा की वर्षा करेंगे। वहीं, प्रातः काल के नवाह्न पाठ के लिए अयोध्या के ही संत श्री राधेश्याम दास जी महाराज उपस्थित रहेंगे। अनुष्ठान का उद्घाटन विधायक श्री राज सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया जाएगा। विदित हो कि वर्ष 1970 में स्थापित इस समिति के मंच पर पूर्व में चारों शंकराचार्य और करपात्री जी महाराज जैसे महान संत पधार चुके हैं। समिति न केवल धार्मिक आयोजन, बल्कि निशुल्क औषधालय जैसे सामाजिक कार्यों का संचालन भी करती है। There is no ads to display, Please add someadminLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन Adityapur : बिजली दर वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन, विद्युत संशोधन विधेयक की प्रति जलाई