• Sun. Mar 29th, 2026

Adityapur : कालीपद सोरेन को कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद देने की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 29, 2026
आदित्यपुर। कांग्रेस के वरीय नेता जगदीश नारायण चौबे ने सरायकेला विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी कालीपद सोरेन को कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण पद देकर कोल्हान क्षेत्र में संगठन का सृजन कराने की मांग की है. श्री चौबे ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि आपके चाईबासा प्रवास और संगठन सृजन अभियान में झारखंड के वास्तविक मर्म को समझने और समझाने वाले नेता कालीपद सोरेन ने सिंहभूमि एकता का अगुआ होकर झारखंड राज्य के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है. ज्ञात हो कि आगामी 31 जनवरी के राहुल गांधी चाईबासा आगमन की तैयारी को लेकर कालीपद सोरेन अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *