• Sun. Mar 29th, 2026

यह सम्मान मेरा नहीं समाज का सम्मान है, इसे कभी धुमिल नहीं होने दुंगा – मनोज चौधरी

admin's avatar

Byadmin

Mar 29, 2026

 

 

जमशेदपुर के अग्रसेन भवन में आज दिनांक 29 मार्च 2026 को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मंडल-3) का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम ‘अभ्युदय 2026’ आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में 70 से अधिक शाखाओं ने भाग लिया

इस अवसर पर प्रांतीय सभा, लघु अधिवेशन और सत्र 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया और जोन-2 सहायक सचिव हर्ष सुल्तानिया की विशेष उपस्थिति थे।

इस कार्यक्रम के तहत झारखंड नगर निकायों में समाज के नवनिर्वाचित मेयर, उप मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और वार्ड पार्षद का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरायकेला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को मेमोटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मनोज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं समाज का सम्मान है, इसे कभी धुमिल नहीं होने दुंगा।” उन्होंने प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का आभार जताते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा मनोज चौधरी से नगर पंचायत के अध्यक्ष तक की मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से संभव हुई है।

प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पांडिया ने अध्यक्ष पद पर काबिज होने पर समाज का नाम ऊंचा करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज की उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने इसका श्रेय पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ एवं नंदलाल अग्रवाल को दिया उन्होंने कहा कि समाज सेवा का गुर सर्वप्रथम उन्होंने ही सिखाया था। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर समय तैयार रहने की बात कही

इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रांतीय कृत्रिम अंग संयोजक आकाश अग्रवाल, शाखा सचिव आशुतोष चौधरी, और उनके पुत्र अभिषेक चौधरी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *