
आदित्यपुर स्थित महावीर पाठशाला का प्रथम वार्षिकोत्सव ऑटो क्लस्टर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। महावीर पाठशाला का नाम शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. महावीर राम के सम्मान में रखा गया है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है जो शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित हैं, ताकि वे भी समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर प्रियंका सिंह एवं उनके पति, जो गवर्नर हाउस में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों के गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय की स्थापना में ट्रस्टी जया दोकानिया तथा उनके सुपुत्र दीपक दोकानिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान में विद्यालय का संचालन उनकी बहू दीपाली दोकानिया के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अलका सहाय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
