• Sun. Mar 29th, 2026

जय श्री राम और जय जय हनुमान के जयकारे के साथ सरायकेला में तीन अखाड़ों से निकला भव्य महावीरी पताका शोभायात्रा।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 29, 2026
सरायकेला। श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर तय शेड्यूल के अनुसार शनिवार को सरायकेला के तीन प्रसिद्ध अखाड़ों द्वारा महावीरी पताका शोभायात्रा निकाला गया।
इसके तहत राजबांध बस्ती स्थित बजरंग अखाड़े द्वारा बस्ती स्थित बजरंग मंदिर प्रांगण से एवं नोरोडीह बस्ती स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण से शस्त्र सज्जा के साथ महावीरी पताका शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भक्त हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं के प्रतिमाओं के साथ मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए महावीरी पताका शोभायात्रा थाना चौक पहुंची।
इस दौरान जय श्री राम और जय जय हनुमान के जयकारे के साथ थाना चौक बजरंग अखाड़ा कमेटी के तत्वावधान निकाली गई महावीरी पताका शोभा यात्रा के साथ मिलकर दोनों अखाड़े ने संयुक्त रूप से भव्य महावीरी पताका शोभायात्रा करते हुए नगर भ्रमण किया। इस दौरान भक्तों द्वारा भी नगर के प्रत्येक स्थान पर दोनों महावीर पताका शोभायात्रा का भारी उमंग के साथ स्वागत किया गया। और शोभा यात्रा में शामिल भक्तों एवं करतबबाजों की सेवा की गई। पूरी शोभायात्रा के दौरान करतबबाजों के हैरतअंगेज करतब सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी शोभायात्रा में शामिल होकर श्री राम भक्तों एवं करतब बाजों का उत्साहवर्धन करते रहे। साथ ही उन्होंने तलवार भांज कर सनातन शौर्य के प्रतीक को प्रदर्शित किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *